विराट भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतररास्ट्रीय मैच जीतने वाले खिलाडी बन गए है। वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत से उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अब वह सबसे ज्यादा मैचों में जीत का हिस्सा रहे है।
Virat Kohli : भारत ने विश्र्व कप में श्रीलंका को 302 रनो के भारी अंतर से हरा दिया। इस मैच को जीतने के बाद ही विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट अब भारत की तरफ से सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाडी बन गए है। वहीँ दुनिया में वह तीसरे नंबर पर है उनसे आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग और महेला जयवर्धने है।
विराट ने तीनो फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर 514 अंतररास्ट्रीय मैच खेले है जिसमे से 308 मैचों में जीत का हिस्सा रहे है। 166 मुकाबले में हार का हिस्सा रहे वहीँ सात मुकाबले टाई और 21 मुकाबले ड्रा रहे है। 12 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।
सचिन तेंदुलकर इस मामले में दुसरे नंबर पर है उन्होंने भारत के लिए 664 मुकाबले खेले और 307 मैच जीते थे। 256 में उन्हें हार मिली। पांच मैच टाई रहे जबकि 72 मैच ड्रा रहे। 24 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। जबकि महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में तीसरे नंबर पर है वो भारत की तरफ से 298 मैचों में जीत का हिस्सा रहे है।
अगर बात पूरे विश्र्व की कि जाए तो रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 377 मैचों में जीत का हिस्सा रहे है उनके बाद नंबर महेला जयवर्धने का आता है वह श्रीलंका की तरफ से 336 मैचों में जीत का हिस्सा रहे है।
खिलाड़ी | मैच | जीते | हारे | टाई | ड्रॉ | बेनतीजा |
---|---|---|---|---|---|---|
रिकी पोंटिंग | 560 | 377 | 137 | 5 | 29 | 12 |
महेला जयवर्धने | 652 | 336 | 249 | 4 | 45 | 18 |
विराट कोहली | 514 | 308 | 166 | 7 | 21 | 12 |
सचिन तेंदुलकर | 664 | 307 | 256 | 5 | 72 | 24 |
जैक कैलिस | 19 | 305 | 156 | 5 | 42 | 11 |
कुमार संगकारा | 594 | 305 | 230 | 3 | 37 | 19 |
एमएस धोनी | 538 | 298 | 186 | 7 | 30 | 17 |
सनथ जयसूर्या | 586 | 292 | 240 | 3 | 35 | 16 |
रोहित शर्मा | 458 | 289 | 145 | 4 | 10 | 10 |
शाहिद अफरीदी | 524 | 283 | 220 | 3 | 9 | 9 |
world cup : भारत ने श्रीलंका को 302 रनो से हराया –
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया जिसके जवाब में भारतीय टीम ने कोहली, गिल और अय्यर के अर्धशतक की मदद से 50 ओवर में 8 विकेट पर 357 रनो का विशाल लक्ष्य खड़ा किया जिसके जवाब में लंकाई टीम सिराज और शमी के आगे टिक नहीं पाए और पूरी टीम मात्र 55 रनो पर सिमट गयी। जिसमे पांच बल्लेबाज़ अपना खाता भी नहीं खोल पाए और ऐसा विश्र्व कप में आठवीं बार हुआ है कि एक पारी में पांच खिलाडी शून्य पर आउट हुए हो।
भारतीय टीम इस जीत के साथ ही अब इस विश्र्व कप में सात मैचों में सात जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर आ गयी है। और उसने सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है वहीँ श्रीलंका टीम अब इस विश्वकप से बहार हो गयी है।
Three spots still remain in the #CWC23 semi-finals.
Find out how your team can make it ➡️ https://t.co/wFxCrHa1Fk pic.twitter.com/13XOyi9iCn
— ICC (@ICC) November 3, 2023
श्रीलंका के लिए सबसे कम वनडे स्कोर
- 43 बनाम दक्षिण अफ्रीका, पार्ल, 2012
- 50 बनाम भारत, कोलंबो, 2023
- 55 बनाम भारत, मुंबई, (इस मैच में, 2023)
- 55 बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह, 1986
- 67 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2014
- 73 बनाम भारत, त्रिवेंद्रम, 2023
पूर्ण-सदस्यीय टीम द्वारा विश्व कप में सबसे कम स्कोर
- 55 – श्रीलंका बनाम भारत, वानखेड़े, (इस मैच में, 2023)
- 58 – बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर, 2011
- 74 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, एडिलेड, 1992
वनडे में सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)
- 317 – भारत बनाम श्रीलंका, त्रिवेंद्रम 2023
- 309 – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023 (विश्व कप)
- 304 – जिम्बाब्वे बनाम यूएई, हरारे, 2023
- 302 – भारत बनाम श्रीलंका, वानखेड़े, (इस मैच में, 2023)
- 290 – न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, एबरडीन 2008
- 275 – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, पर्थ 2015 (विश्व कप)