ODI ranking :ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से छीना उसका न.1 का ताज, भारत तीसरे स्थान पर

ICC द्वारा odi की ताज़ा रैंकिंग जारी की गयी जिसमे शीर्ष पर मौजूद पाकिस्तान की टीम नंबर 2 पर खिसक गयी है और उसका शीर्ष स्थान ऑस्ट्रेलियन टीम ने ले लिया है. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा खेल दिखाया और शीर्ष स्थान हासिल किया, वही तीसरे नंबर पर भारतीय टीम मौजूद है।  नंबर 1 और 2 के बीच यह रैंकिंग अभी बदल सकती है क्यूंकि इनके मैच अभी जारी है एक दूसरे के खिलाफ तो नहीं बल्कि दूसरे देशो के खिलाफ खेले जा रहे है जो टीम ज्यादा अच्छा खेल दिखाएगी वो शीर्ष पर आ जाएगी और अगर दोनों टीम ने बेकार खेल दिखाया और भारतीय टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया तो उसके पास शीर्ष पर आने का मौका है।

ODI रैंकिंग :

  1.  ऑस्ट्रेलिया          –         121 पॉइंट्स
  2. पाकिस्तान           –          120 पॉइंट्स
  3. भारत                  –          114 पॉइंट्स
  4. न्यूज़ीलैंड             –          106 पॉइंट्स
  5. इंग्लैंड                 –          99 पॉइंट्स
  6. साउथ अफ्रीका      –         97 पॉइंट्स
  7. बांग्लादेश            –         92  पॉइंट्स
  8. श्रीलंका               –         92 पॉइंट्स
  9. अफ़ग़ानिस्तान    –         80 पॉइंट्स
  10. वेस्टइंडीज          –         68 पॉइंट्स

Leave a Comment