IND vs AFG : भारत की अफ़ग़ानिस्तान पर आसान जीत. रोहित शर्मा का शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड

IND vs AFG match : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच मुकाबले में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को 15 ओवर रहते 8 विकेट हराया। यह उसकी लगातार दूसरी जीत है। 

World Cup IND vs AFG match Highlight :

बुधवार को भारत अपने विश्व कप के दूसरे मुकाबले के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफग़ानिस्तान सामने खेलने उतरा था। अफगानी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और पूरी टीम 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाने में सफल रही। उनकी तरफ से कप्तान साहिदी और ओमरज़ाई ने बढ़िया बैटिंग की साहिदी ने जहाँ 80 वहीँ ओमरज़ाई ने 62 रनो की पारी खेली। भारत की तरफ से बुमराह ने अपनी टीम के लिए 4 विकेट निकाले, हार्दिक पंड्या को भी 2 सफलता मिली।जवाब में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही अफगानी बॉलर पर धाबा बोल दिया खासकर के कप्तान रोहित शर्मा ने उन्होंने ही शुरुआती 10 ओवर में अपना निजी स्कोर 70 रनो के पार कराया दूसरी तरफ ईशान किशन शंभल कर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। भारत का पहला विकेट 156 के योग पर ईशान किशन के रूप में गिरा जोकि 47 रनो की पारी खेलकर चलते बने उनके बाद विराट कोहली ने कप्तान का साथ दिया रोहित शर्मा ने 131 रनो की ताबड़तोड़ पारी खेली और 205 के कुल योग पर चलते बने इसके बाद और कोई विकेट भारतीय बल्लेबाज़ों ने गिरने नहीं दिया इसी बीच कोहली ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की और टीम को 8 विकेट से जिताकर ही वापस लौटे। इस  ही भारत अब अंकतालिका में दूसरे नंबर पर आ गया है।

 

प्लेयर ऑफ़ द मैच – रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा द्वारा बनाए गए रिकार्ड्स – 

  • इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के –

अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ तीसरा छक्का लगाते ही रोहित शर्मा ने क्रिस गेल के (553) सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया अब उनके इंटरनेशनल में 556 छक्के हो गए है जोकि सबसे ज्यादा है और यह रिकॉर्ड अब उन्होंने अपने नाम कर लिया है।

  1.  556 छक्के : रोहित शर्मा (भारत)
  2.  553 छक्के : क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
  3.  476 छक्के : शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
  4.  398 छक्के : ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
  5.  383 छक्के : मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)
  • वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक –

 अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ शतक पूरा करते ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है अब वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा (7) शतक रोहित शर्मा के नाम है।

  • वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ 1000 रनो की बराबरी –

वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के नाम था जिन्होंने पिछले ही मैच में 19 इनिंग्स में 1000 रन पूरे किये थे अब रोहित शर्मा ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है उन्होंने भी 1000 रन पूरे करने के लिए 19 इनिंग्स ली है।

  • भारत की तरफ से वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक –

अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों में शतक पर पहुँचते ही रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से 72 गेंदों में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है।

 खिलाड़ी  गेंद  खिलाफ    साल
 रोहित शर्मा   63  अफगानिस्तान  2023
 कपिल देव  72  जिम्बाब्वे  1983
 वीरेंद्र सहवाग  81  बरमूडा  2007
  • एकदिवसीय शतक के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे – 

एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा शतक के मामले में अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है उनके नाम अब 31 शतक हो गए है उनके आगे सिर्फ भारत के ही सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली है जिनके नाम 49 और 47 शतक दर्ज है.

  1.  49 शतक: सचिन तेंदुलकर
  2.  47 शतक: विराट कोहली
  3.  31 शतक: रोहित शर्मा
  4.  30 शतक: रिकी पोंटिंग
  5.  28 शतक: सनथ जयसूर्या
  • भारत की तरफ से विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के –

अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 5 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा भारत की तरफ से विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाडी बन गए है उन्होंने 19 मैचों में 28 छक्के लगाए उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 27 छक्के लगाए थे.

Leave a Comment