IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान आज आठवीं बार विश्व कप में टकराएंगे, अहमदाबाद में एक लाख से ज्यादा दर्शक देखेंगे मैच।

world cup IND vs PAK : अहमदाबाद में आज चिरप्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे इस मैच को एक लाख से भी ज्यादा लोग स्टेडियम से देखेंगे। विश्व कप में यह इन दोनों टीमों के बीच आठवां मुकाबला होगा। अभी तक हुए सभी सात मुकाबलों में भारत विजयी रहा है। 

ICC world cup IND vs PAK महामुकाबला : 

आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो चिर प्रतिद्वंदियों के बीच महामुकाबला खेला जाएगा जहाँ देखने वाले दर्शको की शंख्या एक लाख से भी ज्यादा होगी। भारत और पाकिस्तान अभी तक कुल 7 बार विश्व कप में आमने सामने आ चुके है जिसमे सभी के सभी सात मैचों में भारत ने पाकिस्तान को धुल चटाई है। इसकी शुरुआत 1992 से हुई थी तब इन दोनों टीमों के बीच विश्व कप का पहला मुकाबला खेला गया था।

पाकिस्तान ने भारत के सामने विश्व कप में सात में से 6 मैच पीछा करते हुए हारे है जबकि एक मैच में उसने रनो का बचाव नहीं कर पाया था।

»  अभी तक भारत द्वारा जीते गए सभी सात मुकाबले –

  1.   1992  –   43 रन                    सिड्नी
  2.   1996  –   39 रन                    बैंगलोर
  3.   1999  –   47 रन                    मैनचेस्टर
  4.   2003  –   6 विकेट                  सेंचूरियन
  5.   2011  –   29 रन                     मोहाली
  6.   2015  –   76 रन                     एडिलेड
  7.   2109  –   89 रन (DLS)           मैनचेस्टर

सुभमन गिल पर खेलने को लेकर सस्पेंस :

दोनों देशो के बीच यह भारतीय धरती पर विश्व कप का तीसरा मुकाबला है। डेंगू से उभर रहे सुभमन गिल को खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. कप्तान रोहित शर्मा ने बताया की वह मैच के लिए 99% फिट है 1% टॉस के समय पता चल जाएगा। सुभमन गिल का अहमदाबाद में रिकॉर्ड बहुत अच्छा है उन्होंने आईपीएल में सेंचुरी भी इसी मैदान में लगायी थी जबकि t20i सेंचुरी भी इसी मैदान पर आयी थी उनके बल्ले से इस मैदान पर काफी रन निकलते है इसी वजह से भारतीय टीम चाहती है की वो इस मैच में वापसी करें और भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाए।

अगर सुभमन गिल इस मैच में खेलते नज़र आते है तो इसका खामियाज़ा ईशान किशन को भुगतना पड़ सकता है। वही भारतीय टीम हो सकता है तो एक तेज़ गेंदबाज़ की जगह स्पिनर को भी टीम में ला सकती है।

लय में है दोनों टीमें :

भारतीय टीम ने पहले मैच में पांच बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराया था वही दूसरे मैच में अफ़ग़ानिस्तान को करारी हार दी थी जहाँ रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 156 रनो की ओपनिंग साझेदारी की थी। विराट, राहुल भी पूरी लय में है बुमराह ने भी अब तक शानदार गेंदबाज़ी की है और कुलदीप यादव भी अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम के भी हौंसले बुलंद होंगे क्यूंकि वह पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड चेस करके आ रही है उसके बल्लेबाज़ फॉर्म में है बाबर आज़म की फॉर्म बस उनके लिए चिंता बानी हुयी  बल्ला अभी तक चला नहीं है जबकि उनकी गेंदबाज़ी भी उतनी लय है। पाकिस्तान भी अपने दो में से दो मैच आ रही है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 –

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी/ रविचंद्रन अश्विन।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ।

महामुकाबले से पहले होगा कार्यक्रम :

धीरे धीरे विश्व कप का रोमांच बढ़ता जा रहा है। अब इस विश्व को का सबसे बड़ा मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जायेगा जिसके लिए बीसीसीआई और आईसीसी  ने तैयारियां कर ली है। गुरूवार रात bcci ने ट्वीट करके बताया की मैच से पहले कार्यक्रम रखा जायेगा जिसमे कई बड़े कलाकार परफॉर्म करेंगे।

जहाँ एक तरत विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी नहीं की गयी वही अब महामुकाबले से पहले कार्यक्रम रखा जा रहा है। इसमें कई बॉलीवुड गायको और अभिनेताओं को नौता दिया गया है। bcci ने ट्वीट करके बताया की इस कार्यक्रम में दिग्गज गायक अर्जित सिंह, सुखविंदर सिंह और गायक-संगीतकार शंकर महादेवन भी परफॉर्म करते नज़र आएंगे। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में यह तीनो गायक अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे।

Leave a Comment